फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्णनगरी के प्रियांश ने कम उम्र में ही क्रिकेट में गाड़ दिए झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना हर क्रिकेट खिलाड़ी का सपना होता है। कर्णनगरी के खिलाड़ी प्रियांश चौधरी साढ़े दस साल की उम्र में ही जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हुए अब तक करीब 500 विकेट अपने नाम कर अपनी टीम को जीत दिला चुके हैं।
प्रियांश क्रिकेट जगत के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने अपनी अकादमी और अन्य क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए करीब 10 शतक व 65 अर्धशतक लगा चुके हैं और हरियाणा व राजस्थान में आयोजित टूर्नामेंट में अंडर 14 और अंडर 16 में जिले के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रियांश क्रिकेट में ही अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन

उनके कोच सुखबीर ने बताया कि प्रियांश उनकी अकादमी में पिछले छह साल से खेल रहे हैं और उनकी अकादमी में कम आयु में काफी अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं।
क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्होंने करीब चार से पांच बार मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। कोच ने बताया कि कभी अपने कॅरिअर के शुरुआती दौर में प्रियांश काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और यदि ऐसे पूरी लगन के साथ निरंतर अभ्यास करते रहे तो क्रिकेट में अपना भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन

वह इतनी कम उम्र में ही कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। चयनकर्ताओं की नजर भी ऐसे खिलाड़ियों पर ज्यादा रहती है। प्रियांश का कहना है कि वह निरंतर अभ्यास करते हैं ताकि भविष्य में विराट जैसे खिलाड़ी बन सकें। पि्रयांस ने बताया कि वह शुरुआत से क्रिकेट में कड़ा अभ्यास करते रहे, इसी की बदौलत आज तक वह इतने विकेट ले पाए। वह अभी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि अधिक से अधिक विकेट लिया जाएगा।
इस खेल में आगे बढ़ने के लिए परिजनों ने भी उनका अच्छा साथ दिया। उनके कोच भी उन्हें खेल की हर बारीकियां समझाने में लगे रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें