फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जहरीला पदार्थ निगलकर प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी ने दी जान

विज्ञापन
.शव गृह में विलाप करते मृतक के परिजन संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। मॉडल टाउन पार्क में प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी हांसी रोड गली नंबर 11 निवासी साहिल (25) ने वीरवार देर शाम को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद साहिल ने अपने दोस्त को फोन करके कहा था कि मुझे बचा ले, मैंने कुछ खा लिया है। दोस्त ने मौके पर जाकर देखा। साहिल बेहाशी की हालत में मिला।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। साहिल के बैग में डायरी से सुसाइड नोट मिला है। पिता अनिल ने मृतक की पत्नी लक्ष्मी और सुसराल पक्ष के अन्य लोगों पर बेटे को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। हांसी रोड निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनका बेटा साहिल वीरवार दोपहर को करीब 2 बजे मॉडल टाउन के कल्पना चावला पार्क में गया था। वहीं उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर साहिल ने दोस्त को फोन करके कहा कि मुझे बचा लो, मैंने कुछ खा लिया है। दोस्त ने परिजन को फोन पर सूचना दी। पिता अनिल कुमार और दोस्त मौके पर पहुंचे। साहिल को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह साहिल ने दम तोड़ दिया। सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। थाना सिविल लाइन प्रभारी रामलाल ने बताया कि मृतक के पिता अनिल कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-

पत्नी और ससुराल पक्ष से चल रहा था विवाद

पिता अनिल कुमार ने बताया कि साहिल की शादी 26 जनवरी, 2022 को सोनीपत की लक्ष्मी के साथ हुई थी। विवाह के करीब सवा साल बेटा पैदा हुआ था। उसके बाद से दोनों में विवाद रहता था। पिता का आरोप है कि साहिल की पत्नी लक्ष्मी और ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते थे। इस कारण से वह मानसिक तनाव में था। करीब एक साल पहले लक्ष्मी उसे छोड़कर सोनीपत चली गई थी। वहां भी साहिल के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। इसी मानसिक परेशानी के चलते उनके बेटे ने अपनी जान दी है।

कुरुक्षेत्र। टावर में ऐसे बैटरी चोरी करने के लिए खोली गई एंगल। वीडियो ग्रेव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें