फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बदमाशों ने नशे में दिया था डकैती की वारदात को अंजाम

Sat, 29 Nov 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर के पॉश इलाके सुभाष काॅलोनी में 24 नवंबर की सुबह 8:30 बजे पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार मनोज पसरीचा के घर में घुसकर डाका डालने वाले पांच बदमाश से तीन दिन के रिमांड के बाद भी वारदात करवाने वाले भेदी का पता नहीं लगा पाई है। जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने वारदात से पहले रेकी नहीं की थी। कोई जानकार उनके संपर्क में था। बदमाश नशे में थे।
सीआईए-1 के सह प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिमांड के दौरान पांचों बदमाशों से 10 तोले सोना, सात तोले चांदी व कुछ आर्टिफिशियल गहने और डीवीआर के अलावा 1.88 लाख रुपये की राशि बरामद की गई है। पुलिस बदमाशों से चार देसी पिस्टल और 10 कारतूस बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन


तीन बदमाशों पंजाब के लुधियाना के बहादुरगढ़ रोड शिवपुरी निवासी दीपक उर्फ हैरी, लुधियाना के शिमलापुरी बरोटा रोड निवासी प्रिंस कुमार और अमृत पाल को तीन दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश करके शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले गैंगस्टर लुधियाना जिला के गांव ताजगंज निवासी राजीव उर्फ राजा और उसके दोस्त लुधियाना के शिमलापुरी जीतो मार्केट निवासी अभिषेक शर्मा को रिमांड पर लिया हुआ है। बदमाशों को हथियार उपलब्ध करवाने वालों की गिरफ्तारी के लिए अभी पुलिस टीम दोनों को लेकर पंजाब, उतर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

यह है मामला
सोमवार सुबह 8:20 बजे हथियारबंद बदमाशों ने ठेकेदार मनोज पसरीचा के घर में घुसकर परिवार को रिवाल्वर के बल पर बंधक बनाकर डकैती डाली थी। पुलिस ने आरोपियों लुधियाना जिले के गांव ताजगंज निवासी राजीव उर्फ राजा, लुधियाना के बहादुरगढ़ रोड शिवपुरी निवासी दीपक उर्फ हैरी, लुधियाना के शिमलापुरी बरोटा रोड निवासी प्रिंस कुमार और अमृत पाल, लुधियाना के शिमलापुरी जीतो मार्केट निवासी अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें