फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा के बीच मेडिकल कॉलेज से फरार हुआ हवालाती

विज्ञापन
prisoner run in hospital
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में कई दिन से इलाज ले रहा एक हवालाती रविवार शाम 6 बजे चार पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा को धत्ता बताते हुए लघुशंका के बहाने फरार हो गया। आरोपी के साथ पुलिस कर्मचारी भी लघु शंका करने लगा तो मौका लगते ही वह भाग लिया। कोई दूसरा उसको पकड़ न सके, इसलिए हवालाती ने भागते समय शोर मचा दिया कि सिलेंडर फट गया और ये भी कहा कि एक बच्चा छत से गिर गया। ये कहते हुए वह कालेज से भाग गया। इससे मेडिकल कालेज में मरीजों के तीमारदारों में भी हड़कंप मच गया। हालांकि, वारदात के कीब साढ़े चार घंटे के बाद देर रात 10.30 बजे उसे रेलवे स्टेशन के पास से काबू कर लिया गया। उधर, लापरवाही बरतने पर चारों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया। देर रात बारह बजे चारो पुलिस कर्मियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में लापरवाही का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एएसआई समेत चार कर रहे थे सुरक्षा
हवालाती की सुरक्षा में एक एएसआई बस्ती राम, हवलदार फतेह सिंह, रविशंकर व सिपाही अनिल तैनात थे। इनमें हवलदार रविशंकर उसके साथ गया। आरोपी को बिना हथकड़ी लगाए केवल हाथ पकड़कर वह उसे ले गया। जब सितेंद्र लघुशंका करने लगा तो पुलिस कर्मचारी भी साथ में लघुशंका करने लगा। ऐसे में हवालाती फरार हो गया। इन चारों पुलिस कर्मचारियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया गया।
सीसीटीवी फुटेज से आया काबू
हवालाती के फरार होते हुए एसपी ने अलग से चार टीमों का गठन किया और सभी को अलग अलग एरिया दिए गए। जीटी रोड, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य एरिया दिए गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। शहर के अलग अलग चौक चौराहों पर फुटेज देखी गई। इस दौरान आरोपी की स्टेशन की तरफ भागने की तस्वीर सामने आई। इसके बाद ही आरोपी के बारे में जानकारी मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को वहीं से दबोच लिया।
विज्ञापन

इस बारे में डीएसपी वीरेंद्र सैनी का कहना है कि हवालाती को रेलवे स्टेशन के पास से काबू कर लिया गया है। लापरवाही बरतने के आरोप में चारों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। साथ ही पुलिस कर्मचारियों विभागीय जांच की भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें