फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रिंस और रवि को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का वीरवार को समापन हुआ। काछवा गांव में आयोजित शिविर में प्रिंस व रवि सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक और महकप्रीत और प्रभजोत कौर को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका का खिताब मिला। अर्जुन को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीपजोत, महक, निर्जला ने नृत्य प्रस्तुत किया। काछवा गांव में आयोजित इस शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि आईजी नेशनल कॉलेज लाडवा के प्राचार्य डॉ. कुशल पाल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे बुजुर्गों का सम्मान व उनकी सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. शशि मदान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यार्थी दृढ़ संकल्प लेते हुए हमेशा सकारात्मक सोचे और शिक्षा को हथियार बना कर अपना मुकाम हासिल करें। अंकुश और नमन ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय और प्रो. प्रदीप कुमार, सरपंच डॉ. दीपक, नरेश मान, संजय भाटिया पंच, डॉ. बीर सिंह, डॉ. जुझार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें