फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला की हत्या के मामले में आठ के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल/मूनक। मानपुरा में बुधवार रात गोली मारकर महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। हालांकि पुलिस को करीब पांच गोली के खोल मिले हैं। इससे अलग गांव में पुलिस तैनात की गई है।
वहीं मृत महिला सुमित्रा के शव का पोस्टमार्टम करा गांव में अंतिम संस्कार किया गया। घायल दलबीर व सचिन को मेडिकल कॉलेज से रेफर किया गया। जिनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। शिकायत में दलबीर के बड़े बेटे मोहित ने बताया कि बुधवार रात को उसका पिता दलबीर खाना खा रहा था। उसका छोटा भाई सचिन हुक्का पी रहा था। इस दौरान स्कॉर्पियों गाड़ी में आरोपी सोमबीर, अंकित, दर्शन, मोहित, संदीप सहित करीब आठ लोग आए और उन्होंने घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चला दी। जिसमें उसकी मां सुमित्रा, उसके भाई व पिता को गोली लगी। आरोपियों के पास तेजधार हथियार भी थे।
विज्ञापन

इसके बाद जब ग्रामीण एकत्रित होने लगे तो वह भाग गए। फायरिंग में सचिन के निजी अंग, सीने और बाजू में गोलियां लगी हैं। जबकि दलबीर की तीन उंगलियां कट गईं, बाजू और सिर पर भी तीन-तीन कट मिले हैं। एक साल पहले बुलेट से पटाखा बजाने पर यह विवाद शुरू हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं एक आरोपी को भी गोली लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

वर्जन
मृत महिला का पोस्टमार्टम करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजपाल, मूनक थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें