फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार दिन में बिजली कटौती ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
सेक्टर 12 में बिजली ठीक करते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
करनाल। शहर में बीते चार दिनों में बिजली कटौती ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक जितनी बिजली कटौती हुई, उतनी परेशानी एक महीने में भी नहीं झेलनी पड़ती। खासकर सेक्टर-12 और सेक्टर-13 में बिजली कटौती का असर अधिक रहा। बिजली निगम ने 20 खंभे नए लगाए और 20 से अधिक ट्रांसफार्मरों पर गार्डनिंग की। इंटरचेंज को ऊंचाई पर किया गया है।
विज्ञापन

अमित शाह के 5 नवंबर को प्रस्तावित करनाल दौरे से पहले बिजली निगम की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को तेजी से पूरा किया गया। इन कार्यों के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखनी पड़ी। सेक्टर-12 और 13 में भी आरडीएसएस के कार्यों के कारण लोगों को लंबे कट झेलने पड़े। कई बार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब दस घंटे तक बिजली बंद रहने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं।
सेक्टर-12 निवासी अमित, सोहिल ने बताया कि बिजली न होने से घरों में पानी की आपूर्ति, घरेलू उपकरणों का इस्तेमाल और अन्य जरूरी काम प्रभावित हुए।
एक महीने में भी इतनी कटौती नहीं झेलनी पड़ती
सेक्टर-13 निवासी रोहन और महिपाल का कहना है कि बीते चार दिनों में बिजली कटौती ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। एक महीने में भी इतनी लंबी और बार-बार होने वाली कटौती का सामना नहीं करना पड़ता जितनी परेशानी 31 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडीएसएस के कार्य किए जा रहे थे, जिस वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। निगम बेहतर आपूर्ति देने के लिए प्रतिबद्ध है। - अदित्या शुक्ला, एसडीओ, सबअर्बन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें