फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेडिकल विवि में ओपीडी शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएमईआर ने बिजली कनेक्शन के लिए जारी किए 1.30 करोड़ रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पंडित दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस कुटेल, करनाल में ओपीडी शुरू करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग (डीएमईआर) हरियाणा की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में बिजली के कार्य के लिए 1.30 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। आगामी सप्ताह तक रुपये बिजली निगम को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। जिससे जल्द विश्वविद्यालय परिसर में बिजली आपूर्ति शुरू हो सके। आगामी 15 जनवरी 2024 तक ओपीडी शुरू होने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल के निदेशक एवं कुटेल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. एमके गर्ग ने बताया कि वहां की व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पहले ही दो अकाउंट अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज परिसर से विश्वविद्यालय परिसर में बैठा दिया है। जिससे कार्य जल्दी हो सके और कार्य की प्रतिदिन की रिपोर्ट उन्हें मिलती रहे। उन्होंने बताया कि बिजली चालू करने के लिए डीएमईआर से 1.30 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। अगले सप्ताह बिजली निगम को यह रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। वहीं बिजली निगम ने बिजली का सारा कार्य करने के लिए एक माह का समय मांग है। ऐसे में 10 जनवरी 2024 तक कार्य पूरे होने की संभावना है। बिजली निगम का कार्य पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में पेयजल की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 15 जनवरी 2024 तक कुटेल विश्वविद्यालय में ओपीडी शुरू होने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें