फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पत्नी-बच्चों को पीटने के बाद घर में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। क्षेत्र के एक गांव में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने पहले पत्नी और बच्चों को बेरहमी से पीटा, उसके बाद घर में आग लगा दी। जिससे घर का सामान जल गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। घर के अंदर सिलिंडर भी रखा था। गनीमत रही कि उसमें आग नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पीड़ित पिता ने बताया कि परिवार के लोग बेटे की शिकायत करने थाने गए थे तभी उसने यह वारदात की।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति शराब पीने का आदी है। बताया जाता है कि वीरवार सुबह लगभग 11 बजे उसने अपने घर में आग लगा दी। जिससे गेहूं, कपड़े, फ्रिज, एलईडी सहित हजारों का सामान जल गया। परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उस समय तक सामान जल चुका था। पीड़ित पिता ने बताया कि उसका बेटा शराब पीने का आदी है और शराब पीकर अक्सर झगड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार सुबह उसने बच्चों के साथ मारपीट की। उसके परिवार के लोग पुलिस में शिकायत करने गए थे तभी उसने घर में ही आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपने घर में ही आग लगा दी है। जिससे घर में रखा सामान जल गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें