फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रामनगर में चार महीने की गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। परिजनों ने मकान मालिक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह जानकारी मिलने पर कॉलोनी के लोग एक प्राइवेट अस्पताल के सामने एकत्रित हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान रामनगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
कॉलोनी के लोगों ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए तभी वह शव का पोस्टमार्टम कराएंगे। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया और पोस्टमार्टम करा महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक महिला बेबी कौर की बेटी मनप्रीत कौर ने बताया कि वह रामनगर में एक मकान में रहती थी। उन्होंने वह मकान खरीद लिया था, लेकिन जिससे मकान खरीदा था वह व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा था। 19 मई को उसकी मां काम पर गई थी, तो आरोपी राजकुमार के परिवार के सदस्य उनके घर में घुस गए और उनका सामान गली में फेंक दिया। इतना ही नहीं 30 मई को भी उन्होंने उसकी मां के साथ मारपीट की। जिसकी वीडियो भी उनके पास है। इस बारे में उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी थी। इनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसकी मां ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब वे उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे तो इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया।
रोते-रोते बेटी हुई बेसुध
बेबी कौर का पति ड्राइवर है। इस कारण बेबी कौर ही अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। उसकी बेटी भी कहीं कार्य करती थी, लेकिन मां के जाने के बाद उसका रो-रो कर बुरा हाल है। इस दौरान वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन

मृतक महिला के साथ पहले मारपीट हुई थी, उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब भी इस मामले में शिकायत के आधार पर नौ महिला व पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
किरण, रामनगर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें