फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रताप अकादमी ने क्रिकेट वीड नागेश को 68 रनों से हराकर जीती प्रतियोगिता

Sun, 07 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.विजेता टीम को ट्रॉफी देती मुख्य अतिथि संवाद
विज्ञापन
करनाल। निशान पब्लिक स्कूल में चल रही 11 दिवसीय एंटर क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला शनिवार को प्रताप क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट वीड नागेश के बीच खेला गया। मेजबान प्रताप आकदमी की टीम ने क्रिकेट वीड नागेश को 68 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रताप क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 236 रन का बड़ा स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट वीड नागेश की टीम 35.2 ओवर में 168 के स्कोर पर ऑल आउट होगई। प्रताप क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज प्रीयांश चौधरी ने 60 गेंदों पर 76 रन की शानदार पारी खेली।
गेंदबाजी में भी प्रीयांश ने सात ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलवाई। क्रिकेट वीड नागेश ने बल्लेबाज संभव शर्मा ने 83 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रीयांश चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट गेंदबाज और बेस्ट बल्लेबाज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें