फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: आंधी से बिजली निगम को भारी नुकसान, 100 से अधिक बिजली खंभे गिरे; पूरी रात अंधेरे में रहा शहर

Fri, 29 May 2026 01:21 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

बिजली गुल होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी रात निगम के कंट्रोल रूम और अधिकारियों के मोबाइल फोन लगातार बजते रहे। विभिन्न इलाकों से बिजली बाधित होने और फॉल्ट की शिकायतें मिलती रहीं।
विज्ञापन
गाड़ी पर गिरा खंभा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में वीरवार देर रात आई तेज आंधी और खराब मौसम ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के कारण बिजली निगम को भारी नुकसान उठाना पड़ा और जिलेभर में 100 से अधिक बिजली के खंभे गिर गए। कई स्थानों पर तार टूटने और फॉल्ट आने से शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

विज्ञापन


आंधी के दौरान एहतियात के तौर पर शहर के छह बिजली केंद्र बंद हो गए थे, जिससे शहर का बड़ा हिस्सा पूरी रात अंधेरे में रहा। बिजली निगम की टीमों ने रातभर मरम्मत कार्य चलाया। शुक्रवार सुबह तक छह में से चार केंद्रों को सुचारू कर दिया गया, जबकि दो केंद्रों पर समाचार लिखे जाने तक मरम्मत कार्य जारी था।

बिजली गुल होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी रात निगम के कंट्रोल रूम और अधिकारियों के मोबाइल फोन लगातार बजते रहे। विभिन्न इलाकों से बिजली बाधित होने और फॉल्ट की शिकायतें मिलती रहीं। निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने रातभर फील्ड में रहकर व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


नुकसान का आकलन जारी
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह के अनुसार तेज आंधी के चलते खंभों, तारों और अन्य उपकरणों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। फिलहाल नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य करने के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें