फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में आज फिर बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की आंखमिचौली के बीच सोमवार को भी जिले में कई स्थानों पर बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। हवा की गति भी बढ़ सकती है। उसके बाद 21 मई तक बादल और बूंदाबांदी का हो सकती है, जबकि 22 मई को मौसम साफ हो हो जाने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पिछले 24 घंटे की तुलना में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई, जिसके चलते दिन में गर्मी का असर रहा। इससे पहले शनिवार को वर्षा, ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली थी।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39.6 व न्यूनतम 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पूर्व शनिवार को अधिकतम तापमान 36.4 व न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

ताउते चक्रवात के चलते दो ट्रेनें रद्
अरब सागर के ऊपर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते के गुजरात के तटीय इलाकों पर टकराने की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते गुजरात से माता वैष्णो देवी जाने वाली दो गाड़ियां रविवार से रद् कर दी गई, हालांकि इन दोनों ट्रेन का करनाल रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है लेकिन यहां के यात्री पानीपत व अंबाला से इन गाड़ियों को पकड़ते हैं। ट्रेन नंबर 04677 हापा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा 18 मई को रद् रहेगी। ट्रेन संख्या 04678 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-हापा 17 मई को रद् रहेगी। ट्रेन संख्या 04679 जामनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा 19 मई को रद् रहेगी। ट्रेन नंबर 04680 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जामनगर गाड़ी रविवार को रद् रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें