फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक आईडी पर अश्लील वीडियो से की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। साइबर ठगों ने फेसबुक आईडी पर दोस्ती कर एक व्यक्ति की अश्लील वीडियो बना उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। ठग ने उससे वीडियो यू ट्यूब से हटाने के नाम पर नौ हजार रुपये भी ले लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि चार मार्च को उसकी फेसबुक आईडी पर एक लड़की के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई तो उसने स्वीकार कर ली। इसके बाद बातचीत के दौरान उक्त लड़की ने वीडियो कॉल की जिसमें वह अश्लील नजर आ रही थी। इसके बाद उसने व्हाट्सएप नंबर ले लिया और उस नंबर पर भी वीडियो कॉल कर अश्लील नजर आ रही थी। उसके बाद उसने अश्लील वीडियो बनाकर उसके पास भेज दी और कहा कि दो हजार रुपये नहीं दिए तो यह वीडियो यू ट्यूब पर वायरल कर देगी।
विज्ञापन

उसने रुपये देने से मना कर दिया और उस आईडी को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद छह मार्च को उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। जिसने खुद को पुलिस कर्मी बताया और कहा कि वह दिल्ली से बोल रहा है। यू-ट्यूब पर उसकी एक लड़की के साथ गलत वीडियो पड़ी है। उसने एक व्यक्ति का नंबर दिया और कहा कि यह व्यक्ति यू ट्यूब से वीडियो हटा देगा। इसके बाद उसने उस मोबाइल नंबर पर कॉल की तो वह व्यक्ति बोला कि वह यू ट्यूब से बोल रहा है। वीडियो हटाने के लिए 4500 रुपये देने होंगे। 500 रुपये चार्ज फीस है बाकी चार हजार रुपये वापस खाते में आ जाएंगे।
उसने कहा कि आपकी एक और वीडियो है उसके भी 4500 रुपये लगेंगे। उसने वह भी दे दिए। इसके बाद वह बोला कि इन वीडियो पर एरर लगा है। इसे हटाने के लिए नौ हजार रुपये लगेंगे तभी यह वीडियो हटा दी जाएगी लेकिन उसने नौ हजार रुपये देने से मना कर दिया। फिर उसे पता चला कि उसके साथ ठगी की गई है। साइबर थाना प्रभारी रोशन ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें