फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट विवाद के साथ शांतिपूर्ण हुआ मतदान

Mon, 18 Jan 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के घरौंडा और निसिंग ब्लॉक में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। कई गांवों में हल्के विवाद और तनाव भी हुए, लेकिन प्रशासन और पुलिस तुरंत मामलों को शांत कराया। दोनों क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा और डीसी डॉ. जे. गणेशन, एसपी पंकज नैन सहित अन्य अधिकारी क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण करते रहे। घरौंडा के फुरलक गांव, कैमला व निसिंग क्षेत्र के बस्तली, बिजना, दादुपुर में मामूली कहासुनी है। पुलिस ने हस्तक्षेप करके शांत किया।
विज्ञापन

प्रशासन ने एक दिन पहले ही सुरक्षा की दृष्टि से जवानों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया। जिलेभर की पुलिस फोर्स घरौंडा व निसिंग के बूथों पर रही। गांव फुरलक में बूथ में जबरन घुसने के आरोप में पूर्व सरपंच हवा सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया और सात मिनट के बाद छोड़ दिया। गांव कैमला में सुबह के समय वार्ड 8, 9 व 10 वार्ड की मशीनें धीमी गति से चली। इससे मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। वोटिंग मशीन नहीं रूकी और इसी तरह मशीन को ठीक करके उसकी स्पीड बढ़ाई गई। इसके अलावा निसिंग क्षेत्र के बस्तली, बिजना, दादुपुर व हरिसिंहपुरा गांव में लोगों में ही मामूली कहासुनी हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप करके विवाद को सुलझा लिया। पुलिस के कंट्रोल नंबर पर भी विवाद के संबंधित कोई खास सूचना नहीं आई।
---
रूट्स पर बसें कम, सवारियां हुई परेशान
पंचायत चुनाव में कर्मचारियों को ले जाने और लेकर आने में रोडवेज बसों को लगाया गया है। रूट्स पर कम बसें होने के कारण सवारियों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह भी सवारियों को परेशान होना तय है। क्योंकि देर रात तक बसों को चलाया जाएगा और सुबह के समय चालक-परिचालक देरी से आने स्वाभाविक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें