फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रात में होटलों पर पुलिस का छापा, पहचानपत्रों को जांचा

विज्ञापन
132.... होटलों की जांच करती पुलिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने वीरवार की रात को चार चमन, मुगल कैनाल और सेक्टर-13 क्षेत्र के होटलों की जांच की। विशेष अभियान चलाते हुए यहां रुके लोगों के पहचानपत्र जांचे गए। इसके अलावा अन्य जानकारी भी ली गई।
पुलिस को अंदेशा था कि होटलों में नाबालिग लड़के-लड़कियां ठहरे हुए हैं, इसी को लेकर जांच अभियान चलाया गया था। टीम अलग-अलग होटलों में पहुंची और सबसे पहले होटल की रिसेप्शन पर मौजूद रजिस्टर व पहचानपत्र की जांच की। इसके बाद महिला पुलिस की टीमों ने होटल के कमरों की भी तलाशी ली और वहां ठहरे लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कोई भी संदिग्ध या नाबालिग नहीं मिला। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि होटल में कम उम्र के बच्चे ठहरे हुए हैं। इसी सूचना की पुष्टि करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि मौके पर किसी तरह का नाबालिग कपल नहीं मिला। इसके बाद भी पुलिस ने होटल प्रबंधन को सख्त हिदायत दी कि किसी भी नाबालिग को रूम न दें। जिसे भी कमरा दिया जा रहा है, उनके पास वैध पहचानपत्र होना जरूरी है। अन्यथा होटल के प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें