फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क के गड्ढों से हो रहे हादसे

विज्ञापन
51....गीता द्वार के समीप बने गड्ढे से गुजरती कार। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। शहर के हाईवे से लेकर मुख्य और व्यस्त सड़कों पर बने गहरे गड्ढ़े लोगों के लिए सिर्फ परेशानी ही नहीं बल्कि उनकी जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं। हालात ये हैं कि बीते तीन महीनों में गड्ढ़ों की वजह से संतुलन खोने पर हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन और सरकार केवल दावों तक ही सीमित हैं। धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। बुधवार को सड़क हादसे में दिल्ली निवासी एक युवक की जान चली गई। उसकी बाइक झिलमिल ढाबे के पास एक गड्ढ़े में आने से असंतुलित होकर गिर गई।

शहर में गीता द्वार से लेकर जीटी रोड तक, मयूर ढाबा के सामने, झिलमिल ढाबे के पास, कर्ण लेक, बलड़ी बाइपास और कुटेल के पास सड़कें जगह-जगह टूटी पड़ी हैं। गहरे गड्ढ़ों की वजह से दोपहिया वाहन चालकों को संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। कई बार अचानक सामने आए गड्ढ़े से बचने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन




शहरवासियों का कहना है कि सरकार हर साल सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का दावा करती है, यहां तक कि फाइलों और कागजों में गड्ढ़ा मुक्त अभियान भी दिखाया जाता है। जबकि हकीकत ये है कि शहर की लगभग सभी मुख्य सड़कें गड्ढ़ों से भरी हुई हैं। लोगों को रोजाना इन खस्ताहाल सड़कों से गुजरना पड़ता है और जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।



स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों ने बताया कि गड्ढ़ों के कारण न केवल हादसों का खतरा बढ़ा है बल्कि यातायात भी प्रभावित हो रहा है। भारी वाहनों की वजह से गड्ढ़े और ज्यादा गहरे होते जा रहे हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। बरसात में तो इन गड्ढ़ों में पानी भर जाने से खतरा कई गुना बढ़ जाता है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि एनएचआई, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को इस पर तुरंत इस पर ध्यान देना चाहिए। शहर की मुख्य सड़कों की मरम्मत करवाई जानी चाहिए। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में और बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
हाईवे की सड़कों के गड्ढ़े भरने का काम लगातार जारी है। बारिश की वजह से काम थमा हुआ है। बारिश के बाद फिर से काम चालू होगा और सभी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कर दिया जाएगा । =भानू प्रताप, सेक्शन इंजीनियर, एनएचएआई
विज्ञापन

51....गीता द्वार के समीप बने गड्ढे से गुजरती कार। संवाद

51....गीता द्वार के समीप बने गड्ढे से गुजरती कार। संवाद

51....गीता द्वार के समीप बने गड्ढे से गुजरती कार। संवाद

51....गीता द्वार के समीप बने गड्ढे से गुजरती कार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें