फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुुराने बस अड्डा परिसर में 10 दिन में शुरू होगी पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। पुराने बस अड्डा परिसर में बंद हुई पुलिस चौकी आगामी 10 दिनों में शुरू होगी। पुलिस प्रशासन ने दोबारा चौकी शुरू करने का निर्णय लिया है। बस अड्डा परिसर में चौकी के लिए भवन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए डीएसपी सिटी की ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस और रोडवेज के अधिकारियों की संयुक्त टीम निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएगी, इसके बाद यहां पुलिस चौकी शुरू कर दी जाएगी। चौकी खुलने से रोजाना यहां पहुंचने वाले करीब 15,000 यात्रियों के अलावा करीब 900 रोडवेज कर्मियों को राहत मिलेगी। अमर उजाला की खबर पर संज्ञान लेते हुए एसपी गंगाराम पूनिया ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में रोडवेज के जीएम कुलदीप सिंह, डीएसपी सिटी राजीव कुमार और थाना प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में बस अड्डा परिसर में बढ़ते अपराध की स्थिति पर मंथन करने के बाद एसपी ने यहां दोबारा पुलिस चौकी शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पुराना बस अड्डा परिसर में पुलिस चौकी बंद होने के बाद यहां अपराध बढ़ गया था। मई में दो बार चाकू चलने के मामला सामने आने के बाद इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया था। इस दौरान रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों ने भी राय रखी और प्रशासन से पुलिस चौकी खुलवाने की मांग की।
इसके बाद एसपी गंगाराम पूनिया ने रोडवेज जीएम के साथ इस विषय पर बैठक करते हुए दोबारा चौकी शुरू करने का निर्णय लिया। पुराने बस अड्डा परिसर में जून 2023 से पुलिस चौकी बंद है। तत्कालीन एसपी शशांक कुमार सावन ने स्टाफ की कमी बताते हुए चौकी बंद करने का निर्णय लिया था। इसके अलावा चौकी के पुराने भवन में शौचालय का न होना भी एक वजह था। रात में बस अड्डा परिसर के शौचालय बंद होने के कारण स्टाफ को दिक्कत आती थी। दोबारा ऐसी स्थिति न हो, इसे लेकर अब चौकी शुरू करने के समय में ही यह व्यवस्था की जाएगी।
कर्मचारी बोले, शरारती तत्वों से मिलेगी निजात

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान कृपाल सिंह लाडी, हरियाणा रोडवेज महासंघ के प्रधान मनोज कुमार, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कश्यप संगोही, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान अजमेर सिंह और हरियाणा रोडवेज इंटेक यूनियन के डिपो प्रधान अंजेश का कहना है कि दोबारा पुलिस चौकी खुलने के बाद बस अड्डा परिसर से शरारती तत्वों से निजात मिलेगी।
बस अड्डा परिसर में आगामी 10 दिनों में पुलिस चौकी शुरू कर दी जाएगी। पुलिस चौकी के भवन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए डीएसपी राजीव कुमार की ड्यूटी लगाई है। वे निरीक्षण करके जरूरी इंतजाम कराएंगे। - गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल।
विज्ञापन

बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई है। पुलिस चौकी दोबारा खोलने के लिए एसपी ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उम्मीद है जल्द चौकी खुल जाएगी। इससे पहले पुलिस चौकी के पुराने भवन की मरम्मत आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें