फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढे़ दो स्नैचर

Sun, 27 Oct 2013 11:37 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर पानीपत से करनाल में चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले स्नैचरों को सीआईए टू पुलिस ने सेक्टर नौ से काबू किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ने से पूर्व दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक पर फर्जी नंबर लगा लेते थे। दोनों आरोपियों को काबू करने के बाद पुलिस ने रविवार को उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को 30 अक्तूबर तक रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात का खुलासा और महिलाओं के गले से झटकी गई सभी चेनों को बरामद किया जाएगा।

एएसआई रणधीर सिंह ने गुप्त सूचना पर अपनी टीम सहित छापामारी के दौरान सेक्टर नौ से दो युवकों को फर्जी नंबर की बाइक सहित काबू किया। पूछताछ में पानीपत हाउसिंग बोर्ड निवासी प्रदीप व तहसील कैंप के राम नगर निवासी राजेश ने बताया किबाइक का नंबर फर्जी है। इसे वे चैन स्नैचिंग की वारदात के दौरान प्रयोग करते है। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि करनाल में पिछले चार माह में 10 वारदात कर चुके हैं। अब पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर सभी चेनाें को बरामद करेगी।
विज्ञापन


सोना चुराने वाला नौकर पहुंचा जेल
दस दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर के बेड रूम से ढाई तोले का सोने का कड़ा चुराने वाला नौकर रविवार को सलाखों के पीछे पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी से कड़ा भी बरामद कर लिया है। सीआईए वन पुलिस ने आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। वजीरचंद कॉलोनी में रहने वाले पूर्ण भाटिया के घर में बने बेडरूम में रखा ढाई तोले के सोने का कड़ा 17 अक्तूबर को चोरी हो गया था। पूर्ण भाटिया की शिकायत पर सीआईए वन पुलिस ने जांच की थी।

इसके चलते सीआईए वन पुलिस ने 26 अक्तूबर को संदेह होने पर नौकर घोसी मोहल्ला निवासी लवकेश को महाराणा प्रताप चौक के समीप से काबू कर लिया। पूछताछ में लवकेश ने बताया कि सोने के कड़े को बेचने के लिए वह उत्तर प्रदेश जा रहा था। सीआईए वन प्रभारी वीरेंद्र राणा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि 17 अक्तूबर को वह पूर्ण भाटिया के साथ किसी काम से उसके घर गया था। जब पूर्ण भाटिया जरूरी कागजात चेक कर रहा था तो उसी समय मौके का फायदा उठाकर कड़ा चुरा लिया था।

चोरी की छह बाइक बरामद
आटो थेफ्ट पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान काबू किए गए बाइक चोर से छह चोरी की वारदात सुलझा ली हैं। पुलिस ने चोरी की दो बाइक खरीदने वाले लोगों को भी काबू किया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से बाइक बरामद करेगी। टीम प्रभारी रोहताश ने 23 अक्तूबर को नाकेबंदी के दौरान गोंदर निवासी राजकुमार को चोरी की बाइक समेत काबू किया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद 24 अक्तूबर को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद सागीर की कोर्ट में पेश किया। अन्य वारदातों के खुलासे के लिए कोर्ट ने आरोपी को 28 अक्तूबर तक रिमांड पर दिया था। रिमांड के दौरान राजकुमार ने बताया कि उसने कुछ छह बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

राजकुमार की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक खरीदने वाले गोंदर निवासी सोनू को भी रविवार को दो बाइक सहित काबू कर लिया। पुलिस ने रिमांड के दौरान सभी बाइक बरामद करने का प्रयास कर रही है। सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें