फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों को बताए शिक्षण के गुर

Sun, 27 Oct 2013 12:19 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के धर्मजीवी कॉलेज में एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में चौधरी देवीलाल कॉलेज ऑफ एजूकेशन से आए असिस्टेंट प्रोफेसर रघुबीर तगेजा ने सूक्ष्म शिक्षण और शिक्षण कौशल पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन


तगेजा ने सूक्ष्म शिक्षण से संबंधित कुछ प्रशभन पूछे। उन्हाेंने बताया कि शिक्षा देना आसान काम नहीं है। सूक्ष्म शिक्षण बीएड कोर्स का आधार है। बिना सूक्ष्म शिक्षण और शिक्षण कौशल के कोई भी अच्छा अध्यापक नहीं बन सकता। दिलचस्प और प्रभावी शिक्षण के लिए विभिन्न शिक्षण योग्यताओं का होना आवश्यक है।

शिक्षक अपने उद्देश्य तक पहुंचने के लिए विभिन्न कौशलों का प्रयोग करता है। शिक्षण अदिगम्य, प्रश्न कौशल और व्याख्या कौशल सबसे महत्वपूर्ण कौशल है। सूक्ष्म शिक्षण अध्यापकों का आत्मविश्वास बढ़ाती है और यह एक ऐसी ट्रेनिंग है जो वास्तविक कक्षा में आने वाली कठिनाइयों को कम करती है।
विज्ञापन


इसमें फीड बैक द्वारा कमियों को दूर कर सकते हैं और इसके द्वारा हम भावी अध्यापकों को तैयार करते हैं। कॉलेज सचिव शशि सभ्रवाल ने व्याख्यान के लिए मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया और कहा कि इससे हमारे विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन


 इस मौके पर शालिनी राजपूत, सुदेश तनेजा, दिव्या गौड़, कुमारी अनिल, सरोज, रजनी, नम्रता शर्मा, निधि, मीनाक्षी शर्मा मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें