फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भैनी खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने सदर थाना प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मचारियों पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शुक्रवार को ग्रामीण आईजी भारती अरोड़ा से मिले। आईजी ने एसपी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

आईजी कार्यालय पहुंचे भैनी खुर्द निवासी संदीप ने बताया कि उसने भैनी खुर्द में छह एकड़ जमीन ठेके पर ली है, जिसे लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इस मामले में सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह, एएसआई नरेंद्र रणधीर सिंह व संदीप ने उसे थाने में बुलाकर पहले मारपीट की, फिर सीआईए में ले जाकर उसे थर्ड डिग्री दी। इतना ही नहीं उन्होंने बड़े मामले में फंसाने की भी धमकी दी है। ग्रामीणों ने मामले में जांच और आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि भैनी खुर्द में जमीन को लेकर दो परिवारों में विवाद चल रहा है। इस मामले में पहले भी कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। यह विवाद एक ही परिवार में है जिसमें एक पक्ष में पति पत्नी हैं और दूसरे पक्ष में माता और बहन हैं। संदीप ने इसी परिवार से 6 एकड़ जमीन ठेके पर ली। फिर पति-पत्नी पक्ष की ओर से सदर थाने में शिकायत दी गई कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है और भैनी खुर्द निवासी संदीप एक क्रिमिनल व्यक्ति है जो उनकी जमीन को हथियाना चाहता है। इस शिकायत पर पूरी जांच की गई है और एफआईआर भी दर्ज है। संदीप के खिलाफ सिटी थाना में भी मामला दर्ज है जिसमें वह जेल जा चुका है।
भैनी खुर्द निवासी संदीप द्वारा शिकायत दी गई है कि उसके साथ सदर थाना प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मचारियों ने थाने में ले जाकर मारपीट की और थर्ड डिग्री भी दी। इस मामले की जांच के लिए एसपी को निर्देश दिए गए हैं। -भारती अरोड़ा, आईजी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें