माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन (एआईपीएनबीओएफ) के आह्वान पर पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने करनाल के बैंक शाखाओं में हड़ताल रखी। मुख्य बैंक कार्यालय के सामने तख्ती पर मांगे लिखकर विरोध प्रदर्शन किया। जिससे बैंक में कामकाज प्रभावित रहा। बैंक कर्मचारी शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहेंगे।
एआईपीएनबीओएफ के एजीएस विजेंद्र भोला ने कहा कि फेडरेशन लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग की शुरूआत, डे-एंड चेक सिस्टम समाप्त करने, परिक्विज़िट टैक्स में 100 % छूट, मेडिकल ऐड एरियर तथा नई बेसिक वेतन पर मेडिकल लाभ लागू करने सहित कई मुद्दों के समाधान की मांग कर रही है लेकिन इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही कारण है कि फेडरेशन ने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संगठन के विरोध में नहीं, बल्कि अपने अधिकारों की बहाली और न्यायपूर्ण व्यवहार के लिए है।
करनाल सर्कल में एआईपीएनबीओएफ से जुड़े रंजीत कुमार, अनूप भाटिया, प्रमोद शर्मा, प्रशांत, चरणजीत, गीता चौधरी, संजय चौधरी, रीतू, लीना, अमित, कंवलजीत भाटिया, कमल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।