फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाज़ीलैंड के प्रधानमंत्री दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी

Mon, 18 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/करनाल
विज्ञापन
दौरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वाज़ीलैंड के प्रधानमंत्री दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी 
विज्ञापन


घरौंडा । सब्जी उत्कृष्टता केंद्र की तकनिकियों को जानने के लिए 18 अप्रैल को अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय डॉ. बारनाबास सीबूसीसो दलामिनी केंद्रीय मंत्रियों व प्रशासनिक अधिकारियों के दल के साथ सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का दौरा करेंगे। विदेशी प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने भी अपनी सभी तैयारियंा पूरी कर ली हैं।  थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने पुलिस बल के साथ सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का दौरा कर केंद्र में बारीकी से जांच की।

 केंद्र के कार्यकारी निदेशक सतेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को सायं पांच बजे स्वाजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय डॉ. बारनाबास सीबूसीसो दलामिनी सहित पीएम ऑफिस सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी केंद्र का दौरा करेंगे और केंद्र में प्रयोग की जाने वाली ड्रीप इरिगेशन तथा फूलों की खेती सहित पोली हाउस तकनीक के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन


माननीय प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिसको लेकर इंडो इजराईल में तैयारियां चल रही है। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यकारी थाना प्रभारी ने इंडो इजराईल केंद्र का दौरा कर सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की।
विज्ञापन


कार्यकारी थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को  स्वाजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय डॉ. बारनाबास सीबूसीसो दलामिनी अपने केंद्रिय मंत्रियों के साथ इंडो इजराईल का दौरा करेंगे। जिसको लेकर इंडो इजराईल को दौरा किया गया । उन्होंने बताया कि सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें