फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट एथलेटिक्स मीट में दम दिखाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में 14 और 15 मई को स्टेट एथलेटिक्स मीट का आयोजन होगा। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत एथलेटिक्स हरियाणा के नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के इवेंट दौड़, लांग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, पोलवाल्ट, थ्रो इवेंट में शाट पुट, डिस्कस, जेवलिन, हैमर थ्रो और हर्डल दौड़ में महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 12वीं हरियाणा सीनियर स्टेट एथलेटिक्स और 11वीं हरियाणा स्टेट जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स हरियाणा द्वारा 14 और 15 मई को कर्ण स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के पदक विजेता 10 से 14 जून को जेएलएन स्टेडियम चेन्नई (तमिलनाडु) में होने वाली 61 वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता और जूनियर वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ी दो से चार जून को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स नाडियाद ( गुजरात) में होने वाली 20वीं नेशनल जूनियर अंडर 20 फेडरेशन कप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में होने वाले इवेंट
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि कर्ण स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 हजार मीटर दौड़, 10 हजार मीटर वाक रेस, पांच हजार मीटर दौड़, तीन हजार मीटर, 15 हजार मीटर, आठ सौ मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर और 100 दौड़ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जंप इवेंट में लांग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप और पोलवाल्ट इवेंट, थ्रो इवेंट में शाट पुट, डिस्कस, जेवेलिन और हैमर थ्रो और हर्डल इवेंट में 100, 110 मीटर और 400 मीटर हर्डल दौड़, तीन हजार मीटर स्टेपल चेज इवेंट सहित सभी इवेंट पुरुष वर्ग और महिला वर्ग सहित लड़का वर्ग और लड़की वर्ग के लिए आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें