फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
.कर्ण स्टेडियम में निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण करते उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा । प्रवक्ता
विज्ञापन
करनाल। कर्ण स्टेडियम की तस्वीर जल्द बदलने वाली है, यहां खिलाड़ियों के लिए बनाए जा रहे बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल, मल्टीपरपज हॉल, एडमिन ब्लॉक और क्लाइंबिंग वॉल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इन प्रोजेक्टों के पूरा होने के बाद स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा। हालांकि, स्टेडियम में बन रहे स्टेज का काम अभी तेजी से पूरा करने की जरूरत है।
विज्ञापन

बुधवार को उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने निर्माण कार्यों की स्थिति देखी। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि हॉस्टल, एडमिन ब्लॉक, मल्टीपरपज हॉल और क्लाइंबिंग वॉल का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही इन्हें पूरा कर लोकार्पण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्टेज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। कर्ण स्टेडियम में चल रहे और प्रस्तावित कार्यों से खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के जीएम रामफल, एसडीओ एसके कंसल और मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

पुरानी बिल्डिंग हटने के बाद शुरू होगा नया निर्माण
स्टेडियम में सुविधाओं के विस्तार की अगली कड़ी बॉक्सिंग और बैडमिंटन हॉल होंगे। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत इनका निर्माण प्रस्तावित है। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह के अनुसार, दोनों हॉल के लिए पुरानी बिल्डिंग को गिराने का काम अंतिम चरण में है। इसके पूरा होते ही नए निर्माण की शुरुआत होगी। इस परियोजना पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें