फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खिलाड़ी तनीष्का 4 को देगी एशियाई खेल के लिए ट्रायल

Sun, 31 May 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
खिलाड़ी तनीष्का
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय स्तर की तलवारबाजी की प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद अब जिले की खिलाड़ी तनीष्का एशियाई खेल की तैयारी कर रही है। 4 जून को पटियाला में होने वाली ट्रायल में चयनित होने के लिए तनीष्का निरंतर अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

इसे पहले उन्होंने 7 से 9 अप्रैल तक हिसार में आयोजित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। तनीष्का ने बताया कि वह अपने खेल को लेकर सर्मिपत है और एशियन गेम में जाकर अपने देश, प्रदेश व जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाना चाहती है। कोच राजकुमार ने बताया कि तनीष्का हर प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए काफी अभ्यास करती है। उन्होंने बताया कि इस समय तनीष्का ओलंपिक में चयनित होने के लिए काफी कठिन अभ्यास कर रही है। उन्होंने बताया कि तनीष्का ने पहले भी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें