फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने सबका साथ, सबका विकास मंत्र अपनाया : लाठर

विज्ञापन
बैठक को संबो​धित करते भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर। प्रवक्ता भाजपा
विज्ञापन
करनाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में पानीपत की पूर्व मेयर अवनीत कौर ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय कीं। जिलाध्यक्ष लाठर ने कहा कि 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री ने पहली बार शपथ ली थी। इन वर्षों में सरकार ने जनकल्याण, डिजिटल क्रांति और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है। सरकार ने सबका साथ, सबका विकास का मंत्र अपनाया। कार्यक्रम के जिला संयोजक इलम सिंह, सह संयोजक पवन वालिया, अशोक खुराना आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें