फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सीटों के लिए 39 पहुंचे पीएचडी करने

Mon, 17 Feb 2014 11:51 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
केयू जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में सोमवार को पीएचडी की चार सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई।
विज्ञापन


इन सीटों के लिए चुने गए पात्र अभ्यर्थियों की सूची अगले तीन दिन के भीतर संस्थान में लगा दी जाएगी। इन चार सीटों के लिए 39 उम्मीदवार पहुंचे। दिनभर चली यह काउंसलिंग प्रक्रिया पीएचडी की दो श्रेणियों के लिए रखी गई थी।

एक वर्ग में एग्जेंप्टिड यानि छूट प्राप्त अभ्यर्थियों, जिन्होंने संबंधित विषय में एमफिल या नेट या जेआरएफ पास किया था, उन्हें शामिल किया गया। दूसरे वर्ग में मास्टर डिग्री के बाद प्रवेश परीक्षा पास करने वाले शामिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से पीएचडी की दो एग्जेंप्टिड सीटों पर काउंसिलिंग के लिए 30 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया, जबकि एंट्रेंस लेवल की दो सीटों के लिए नौ अभ्यर्थी बुलाए गए।

जनसंचार विभाग में काउंसलिंग प्रक्रिया की सदस्या डॉ. मधुदीप सिंह के अनुसार चुने गए पात्र अभ्यर्थियों की सूची अगले तीन दिन में लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें