फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जलभराव से वसंत विहार के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। मंगलवार सुबह बारिश से वसंत विहार की मुख्य सड़क पर पानी जमा हो गया जिससे लोगों को पैदल चलने में दिक्कत हुई। पानी जमा होने के कारण लोगों को ऊंची जगह पर से होकर जाना पड़ा और जिसकी दुकान नीचे थी। उनकी दुकानों में पानी चला गया। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर बार यहां पानी जमा हो जाता है, क्योंकि सड़क का स्तर समतल नहीं है।





रास्ते के दोनों तरफ जमा हो जाता है पानी



- मोंटी ने बताया कि रास्ते पर पानी जमा होने के कारण दुकान पर जाने में देरी हो गई। पानी रास्ते के दोनों तरफ जमा था। पैदल चलने तक का रास्ता नहीं था। ऐसे में रास्ते के साइड में बनी ऊंची दुकानों के सामने से निकलना पड़ा।
विज्ञापन






पानी भरने के कारण पैदल जाने में दिक्कत



रेखा ने बताया कि रास्ते में बारिश का पानी जमा होने के कारण पैदल चलने में काफी दिक्कत आई और वाहन चालक भी काफी गति में अपना वाहन चला रहे थे। जिसे पानी की छींटे उड़कर कपडों पर आ गई और कपड़े गंदे हो गए।
विज्ञापन






दो से तीन दिन तक जमा रहता है पानी
मंकुश ने बताया कि रास्ता समतल न होने के कारण बारिश का पानी रास्ते के दोनों तरफ इकठ्ठा हो गया और साइड में खाली पड़े प्लाट में चला गया। पूरे रास्ते पर पानी की कोई निकासी नहीं है और यह पानी करीब दो से तीन दिन तक जमा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें