माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के प्रयास सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन अभियान जारी है। इसके तहत सेक्टर-12 स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने 15 से ज्यादा अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश जारी किए।
क्षेत्रीय आयुक्त -1 जेके संघाले ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लिबर्टी शूज लिमिटेड, दी करनाल सेंट्रल को-ऑप बैंक, कैथल को-ऑप शुगर मिल, आईएसजीईसी अंबाला, सरस्वती शुगर मिल, बल्लारपुर इंडस्ट्रीज यमुनानगर, डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र, गोल्डन लायन कैंटीन, शाहाबाद को-ऑप शुगर मिल, हिंदुस्तान मशीन टूल्स अंबाला, पानीपत को-ऑप शुगर मिल, सोनीपत को-ऑप शुगर मिल के पेंशनधारक शामिल हैं, जिन्हें पीपीओ दिया गया है। कार्यक्रम में आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार जायसवाल और दीपक नरवाल ने सभी पेंशनधारक को सम्मानित किया।
इसके अलावा करनाल कार्यालय में सुशीला, राम पाल, अविनाश, यशपाल, राम गोपाल, भूपिंद्र कुमार, बलजीत, गुरविंदर, नरेश और टेक सिंह को पीपीओ दिया गया। क्षेत्रीय आयुक्त-1 जेके संघाले ने कर्मचारी पेंशन योजना 1995 की प्रासंगिकता के बारे में बताते हुए पेंशन निधि को किसी भी सदस्य द्वारा न निकालने का अनुरोध किया। साथ ही प्रत्येक वर्ष अपने जन्म माह में डिजिटल जीवन प्रमाण पंजीकृत करने के लिए भी निर्देश दिए। जीवन प्रमाणपत्र के लिए फेस अथॉंटिकेशन एप भी इस्तेमाल कर सकते हैं।