तरावड़ी के गांव नडाना के समीप एक ट्रक चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में उमेश कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल के जिला सिराह का रहने वाला है। मित्तल एग्रो इंपेक्स बीड माजरा में वह ठेकेदारी करता है। 15 जनवरी को वह अपने साथी रामआशिश के साथ तरावड़ी से मिल की तरफ पैदल जा रहा था। गांव नडाना के पास एक ट्रक चालक ने उसके साथी रामआशिश को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।