फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजार रुपये रिश्वत लेता पटवारी बिजिलेंस टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक व्यक्ति से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस की टीम ने पकड़ा है। जमीन के रिकॉर्ड में गलत प्रविष्टि को दुरुस्त करने के एवज में पटवारी नरेश ने बीबीपुर ब्राह्मणान निवासी राजेश से रुपये मांगे थे। इंद्री के पुराना पटवारखाना में तैनात पटवारी पैसे न मिलने के कारण कई दिन से काम के लिए उसके चक्कर कटवा रहा था।
राजेश ने इसकी शिकायत बिजिलेंस के निरीक्षक महेंद्र सिंह को दी। जिसके बाद विजिलेंस द्वारा टीम गठित कर छापा मारा गया। कुंजपुरा के बीडीपीओ नरेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। निरीक्षक की अगुवाई में टीम इंद्री पहुंची और पटवारखाना में पटवारी को चार हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस अधिकारी जयसिंह ने बताया कि पटवारी लाडवा (कुरुक्षेत्र) के एक गांव का रहने वाला है और 2012 बैच का है। इंद्री में कई साल पहले उसने पद संभाला था। वीरवार को ही रिश्वत मांगने की उनके पास शिकायत आई थी। शिकायतकर्ता ने तहसीलदार को रिकॉर्ड दुरुस्त करवाने संबंधी दरखास्त दी थी। तहसीलदार ने पटवारी को मार्क कर दिया था। उसको ठीक करवाने के एवज में पटवारी ने शिकायतकर्ता से चार हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता को रुपयों पर पाउडर लगाकर भेजा गया था। आरोपी पटवारी को मौके पर ही रिश्वत के रुपयों समेत रंगे हाथों पकड़ लिया गया। शिकायतकर्ता ने वीरवार को ही शिकायत दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें