फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डॉक्टरों में कुर्सी की लड़ाई के बीच पिस रहे मरीज

Sat, 26 Oct 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में एक रोग की ओपीडी में दो डॉक्टरों की कुर्सी की लड़ाई के बीच मरीज पिस रहे है। दोनों डॉक्टर आपस में एक-दूसरे को वरिष्ठ बताकर कुर्सी पर बैठने का दावा ठोक रहे है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

नागरिक अस्पताल के एक रोग ओपीडी में तीन विशेषज्ञ कार्यरत है। इनमें से एक डीएमएस के पद कार्यरत हैं। वहीं दो डॉक्टर ओपीडी में रोगियों के इलाज के लिए बैठे हैं। अब इन दोनों डॉक्टरों के बीच वरिष्ठ कुर्सी पर बैठने की होड़ लगी है कि मरीजों का इलाज करेंगे तो उसी कुर्सी पर बैठ कर
विज्ञापन


ही करेंगे।

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे एक डॉक्टर पहले ओपीडी में आकर वरिष्ठ कुर्सी पर बैठ गए तो दूसरे डॉक्टर कुछ देर बाद पहुंचे तो उन्होंने उक्त कुर्सी से उठने के लिए डॉक्टर से कहा तो वे नहीं उठे। उसी दौरान मरीजों के सामने लड़ाई करते हुए एक डॉक्टर बाहर निकल गए। जो डॉक्टर कुर्सी पर बैठे तो उन्हें ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी केस का चेकअप करने के लिए जाना पड़ा। डॉक्टर के न होने के कारण मरीज ओपीडी के अंदर घुस गए।
विज्ञापन

यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी बात है तो दोनों डॉक्टरों से बातचीत की जाएगी और समस्या का हल निकाला जाएगा। - डॉ. बलवान सिंह, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें