फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस ः मरीज की हालत स्थिर, दो दिन बाद आएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में दाखिल कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की हालत स्थिर है। डाक्टरों की टीम 24 घंटे उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट पुणे लैब से दो दिन के बाद आएगी। इसके बाद ही मरीज को कोरोना वायरस है या नहीं इसकी पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल कालेज के विशेषज्ञ प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर उसका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

भले ही जिले में कोरोना के किसी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक एहतियात बरता जा रहा है। यही कारण है कि जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर पहले ही एडवाइजरी जारी की है। विदित हो कि शनिवार को आरके पुरम निवासी आशीष बुखार होने के कारण मेडिकल कालेज की ओपीडी में पहुंचा था। मरीज के प्रारंभिक लक्षणों को देखते हुए कालेज की ओर से उसे इमरजेंसी वार्ड के साथ बनाए गए आईसोलेटेड वार्ड में दाखिल किया गया। उसके इलाज को लेकर अलग से डाक्टरों की टीम गठित की गई। मरीज के स्वास्थ्य को लेकर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। रविवार को भी मरीज की हालत स्थिर बताई गई है। मरीज को बुखार है, न तो बुखार उतर पाया है और न ही बढ़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
13 जनवरी को चाइना से आया है आशीष
आरके पुरम निवासी आशीष 13 जनवरी को चीन से आया है। दो दिन पहले ही उसे बुखार हुआ है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की नई गाइड लाइन के अनुसार, 14 जनवरी से पहले आने वाले भारतीयों को कोरोना वायरस के लिए ब्लड सैंपल नहीं लेने के लिए कहा गया है। बावजूद इसके लक्षणों को देखते हुए उसके ब्लड सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा, निसिंग के गांव गोंदर का एक युवक भी चाइना से आया है, जिसे घर पर ही निगरानी में रखा गया है, ताकि कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज पूरी तरह से अलर्ट : डा. दुरेजा
इस बारे में मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर डाक्टरों और स्टाफ को पूरी तरह से जानकारी दी गई है। कालेज में इस बीमारी से बचाव को लेकर सभी तरह के उपकरण आदि खरीद लिए गए हैं। साथ ही विशेषज्ञों को अलर्ट किया गया है। कालेज में दाखिल आशीष की हालत स्थिर है, उसे बुखार है, लेकिन अच्छी बात ये है कि बुखार बढ़ा नहीं है। पुणे भेजी गई ब्लड सैंपल की रिपोर्ट दो दिनों में आएगी, उसके बाद ही कोरोना वायरस है या नहीं, इसकी पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें