फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा अपहरण मामले का आरोपी चन्नू, बाइक सहित अन्य सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटी से असंध-कैथल रोड पर गांव खेडी सर्फअली में प्राइवेट बस को हथियारों के बल पर रुकवाकर मां-बेटी से मारपीट और फिर बेटी का अपहरण कर रेप के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी चन्नू को भी काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई बाइक, विवाहिता का पासपोर्ट, एटीएम सहित कुछ हथियार बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिधु ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चन्नू को गांव मंडवाल जिला कैथल से गिरफ्तार कर लिया है, जो कि मुख्य आरोपी मंगू का जीजा लगता है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई बाइक, एक तलवार और कुछ अन्य हथियार बरामद कर लिए हैं। आरोपी के कब्जे से विवाहिता का एटीएम और पासपोर्ट भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें