फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर में मृतक मिला पादरी का पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। शांति नगर स्थित चर्च के पास एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान माइकल मसीह के रूप में हुई, जो पादरी मंजूर मसीह का पुत्र है। बताया जाता है कि मृतक की इस वर्ष फरवरी में ही शादी हुई थी। माइकल का शव पड़ोसी नीरज कुमार के घर से मिला। परिजनों ने बताया कि बीती रात दोस्तों के बुलाने पर ही बिना बताए माइकल घर से चला गया था।
विज्ञापन

मंजूर मसीह ने बताया कि रात को कई बार माइकल और उसके दोस्तो को फोन किया लेकिन किसी ने भी फोन नही उठाया। सुबह मालूम हुआ कि एक दोस्त नीरज के घर सोफे पर अचेत हालत में पड़ा मिला। जाकर देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर थाना बुटाना प्रभारी कंवर सिंह और चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने मौके पर पहुंच मुआयना कर शव को कब्जे ले लिया। मधुबन से आईएफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया गया। परिवार वाले इस घटना को हत्या की नजर से देख रहे है। थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजनों से मिली शिकायत के आधार जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें