संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। न्यू लक्ष्मी ढाबा नजदीक कोहंड जीटी रोड कार और उसमें सवार पौलेंड की ब्रीड नस्ल बींगल डॉग को लेकर जाने वाले आरोपी को पुलिस ने जीटी रोड दादूपुर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार में सवार ब्रीड नस्ल की कुतिया और उसके चार पिल्लों को भी बरामद किया है। एक पिल्ले की कीमत 8 हजार से 40 हजार रुपये तक है।
पुलिस ने न्यू दिल्ली के तिलकनगर का रहने वाले आरोपी अमनदीप को पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पंजाब के लुधियान के रहने वाले ओंकार सिंह की कार 30 अगस्त को कोहंड जीटी रोड स्थित एक ढाबे से वैगनार कार चोरी हो गई थी। कार में बींगल नस्ल की कुतिया और उसके चार पिल्ले भी थे। इस मामले में पीड़ित ने घरौंडा थाने में पीड़ित ने केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार मामले का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशा का शौकीन था। नशा के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को कार चोरी करते समय कुत्तों के बारे में भी जानकारी थी। वह कुत्ते सहित कार को चोरी कर ले गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेजा दिया।