फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ठंड से बचाव के लिए पश्मीना शॉल, 2 लाख रुपये में है सबसे अच्छी

Mon, 01 Dec 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ठंड की दस्तक के साथ शहर के बाजारों में रंग-बिरंगे कश्मीरी, हिमाचली और पंजाबी स्टोल दिखने लगे हैं। महिलाएं पारंपरिक एम्ब्रायडरी और हैंडलूम डिजाइन वाली स्टोल और शॉल को खास पसंद कर रही हैं। युवतियों के बीच हल्के वजन वाले क्रेप और फाइन वूलन स्टोल भी ट्रेंड में हैं। शादियों का सीजन है, ऐसे में साड़ी और अन्य पोशाक से मैच करते स्टोल की मांग है। पश्मीना शॉल भी खरीदी जा रही हैं। यह दो लाख रुपये तक में उपलब्ध हैं। हालांकि 50 हजार रुपये तक की पश्मीना शॉल अधिक खरीदी जा रही हैं।
कश्मीरी सोजनी वर्क और हिमाचली हैंडलूम शाॅल शादी समारोह के लिए खरीदी जा रही हैं। कश्मीरी सोजनी वर्क एक बारीक, सुई-आधारित कढ़ाई तकनीक है, जिसमें जटिल फूल और पैस्ले पैटर्न बनाने के लिए पतली सुइयों का उपयोग किया जाता है। अपनी सूक्ष्मता और विस्तृत डिज़ाइन के कारण इसे पूरा होने में महीने से लेकर एक साल तक लग जाता है।
विज्ञापन

सोजनी वर्क वाली शॉल की बाजार में कीमत 1000 रुपये से शुरू होकर सात से आठ हजार तक हैं। हैंडलूम शॉल भी इसी कीमत में आ रही हैं। पंजाबी शॉल्स, फुलकारी पैटर्न वाली, खास माैकों के साथ ही घरेलू उपयोग के लिए भी खरीदी जा रही हैं।
दुकानदार सतीश ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की विशेष रूप से खरीदी जाने वाली पश्मीना शाॅल सबसे महंगी है। महिलाएं शाही अंदाज में दिखने के लिए इनको खरीदती हैं। उन्होंने बताया पश्मीना शाॅल स्टाॅक में कई वैरायटी हैं। सबसे महंगी दो लाख रुपये की हैं। शादी सीजन में महिलाएं लगभग पचास हजार रुपये तक की पश्मीना शाॅल खरीद रही हैं।
विज्ञापन


पश्मीना शाॅल की खासियत
दुकानदार ने बताया कि पश्मीना शाॅल चांगथांगी बकरी के बालों से बनाई जाती हैं। यह बकरी कश्मीर और लद्दाख के सबसे ऊंचे इलाकों में पाई जाती हैं। इन बकरियों के शरीर पर प्राकृतिक रूप से बहुत नर्म, गर्म और महीन बाल उगते हैं, इन्ही को पश्मीना कहते हैं। यह शाॅल दुनिया की सबसे मुलायम और महीन होती है। साधारण ऊन से आठ गुना गर्माहट होती है। असली पश्मीना की खासियत होती है कि यह बेहद मुलायम होती है, इसमें चमक नहीं होती और एक पतली अंगूठी में से भी यह शाॅल आराम से आरपार हो जाती हैं।
-

प्रकार
कीमत
लोकल वूलन स्टॉल
500 – 2000
फाइन वूल क्रेप स्टॉल
800 – 1500
पंजाबी फुलकारी शॉल
1200 – 5000
हिमाचली हैंडलूम शॉल
1500 – 6000
कश्मीरी सोजनी प्रीमियम शॉल
2500 – 5000
पश्मीना गुणवत्ता के आधार पर 3000- 1,00,000
(कीमत रुपये में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें