फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी विधायक से नाराजगी जता वार्ड पार्षद अंजलि शर्मा व उनके पिता हरीष शर्म ा ने दिया भाजपा से इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम सदन की बैठक से ठीक एक दिन पहले वीरवार को वार्ड तीन की भाजपा पार्षद अंजलि शर्मा व उनके पिता भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद हरीष शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। दोनों ने इस्तीफा देने का कारण निगम में भ्रष्टाचार, अधिकारियों द्वारा सुनवाई न करना, वार्ड में विकास कार्यों की अनदेखी व शहरी विधायक की वजह से पार्टी में चल रही खींचतान को इसका मुख्य कारण बताया।
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद हरीष शर्मा ने बताया कि वे पिछले 40 सालों से भाजपा पार्टी से जुड़े हैं। पिछले लगातार 20 साल से कांग्रेस का गढ़ रहे वार्ड नंबर तीन से भाजपा पार्टी से चुनाव लड़कर जीत दर्ज करते आए है। अब उनकी सरकार है, उनके पार्टी के सांसद, विधायक, मेयर व सभी पार्षद भाजपा के हैं, इसके बाद भी उनके वार्ड का कोई विकास नहीं हुआ। हरीष शर्मा ने शहरी विधायक को चेतावनी देते हुए कहा कि वे जल्द ही सभी नेताओं के कच्चे चिट्ठे जनता के सामने रखेंगे। वीरवार को उन्होंने अपने इस्तीफे की कॉपी शहरी विधायक प्रमोद विज को जिलाध्यक्ष होने के नाते भेज दी है।
वार्ड तीन के डिपो का मामला रहा इस्तीफे का सबसे मुख्य कारण
पार्षद पिता हरीश शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले पार्षद अंजलि शर्मा ने वार्ड में ही एक डिपो धारक को धांधली करते पकड़ा था। इसकी शिकायत विधायक को कर इसे निरस्त करने के लिए कहा गया। डिपो को निरस्त करने की बजाए इसकी सप्लाई सस्पेंड की गई और सस्पेंड सप्लाई को उन्हीं के दूसरे डिपो पर जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

लेटर पैड पर ये लगाए आरोप
भाजपा पार्टी में खींचतान से परेशानी, खुद भाजपा पार्षद-पिता भाजपा नेता फिर भी कोई सुनवाई नहीं
डेढ़ साल से वार्ड में कोई काम न होना, न नए टेंडर लगे न पुरानों को खोला गया, विकास कार्यों की अनदेखी की गई
वार्ड के डिपो होल्डरों द्वारा लगातार घपलेबाजी जारी, शिकायतों पर सुनवाई नहीं, कार्ड मे यूनिटों को घटाया बढ़ाया
पुलिस घर के बाहर नाका लगा काट रही लोगों के चालान, शिकायतकर्ता तक नहीं आ सकते घर
वार्ड के पार्कों का बुरा हाल, सीवर जाम, नालों की सफाई नहीं, स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं
वार्ड की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित, शिकायत के बाद नहीं होते समाधान, तो भाजपा से क्या फायदा
ये हैरानी की बात है, मंगलवार को तो खुद हरीष शर्मा कार्यालय आकर मिठाई बांट कर गए थे। बुधवार को मैं चंडीगढ़ में था। वीरवार को भी यहीं हूं। अचानक से इस्तीफे की खबर आई है। अगर कोई गलतफहमी हुई है तो बुलाकर गलतफहमी दूर की जाएगी।
विज्ञापन

प्रमोद विज, शहरी विधायक, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें