फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी रोड पर नहीं बनेंगे फ्लैट, 40 हजार लोगों के लिए बनेगा पार्क व सामुदायिक केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी रोड पर सवा छह एकड़ में 40 हजार लोगों के लिए बनेगा पार्क और सामुदायिक केंद्र
विज्ञापन

हांसी रोड की करीब सवा छह एकड़ भूमि पर फ्लैट नहीं बनेंगे। दो वार्डों के पार्षदों व 40 हजार लोगों के लिए वहां पर पार्क व सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को सीएम मनोहर लाल के दौरे के दौरान पार्षद इस बात को सीएम मनोहर लाल के समक्ष रखें, इससे पहले ही निगमायुक्त ने पार्षदों व शहर वासियों के लिए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस भूमि पर फ्लैट बनाने के लिए हाउस की बैठक में एजेंडा शामिल करते हुए फ्लैट काटे जाने का प्रस्ताव रखा गया था। बैठक में देर से आने के बाद वार्ड नंबर 14 के पार्षद रामचंद्र काला ने इस एजेंडे को पेंडिंग रखा था। बाद में कई पार्षद एकजुट होकर डीसी एवं निगमायुक्त से मिले थे, साथ ही सीएम से मिलने का भी प्लान तैयार किया था। अब शनिवार को सीएम मनोहर लाल ने शहर में आना है। इससे पहले ही पार्षदों की मांग मानते हुए प्रोजेक्ट को बदल दिया गया। अब फ्लैट काटने के लिए निगम दूसरी जगह तलाश करेगा।
दो वार्डों के 40 हजार लोगों की जरूरत है पार्क और सामुदायिक केंद्र
वार्ड 14 के पार्षद रामचंद्र काला व वार्ड 16 पार्षद रजनी परोचा ने बताया कि उनकी सीएम मनोहर लाल से कुछ समय पहले चर्चा हुई थी कि इस जगह पर खेल मैदान, पार्क या सामुदायिक केंद्र तैयार किया जाए। दोनों वार्डों के करीब 40 हजार लोगों के पास सैर करने व अपने पारिवारिक कार्यक्रम करने के लिए दूसरी जगह नहीं है। लोगों की समस्या को समझते हुए इस पर सीएम मनोहर लाल ने स्वीकृति देते हुए काम शुरू करने को कहा था। निगम ने सफाई करवाने के बाद चार दीवारी भी निकाली। इस काम पर करीब 40 लाख रुपये खर्च हुए। उन्हें नहीं पता कि इस काम को एजेंडे में कैसे रखा गया। यहां पर पार्क व सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। अब उन्हें कमिश्नर ने बताया है कि उस स्थान पर पार्क व सामुदायिक केंद्र ही बनेगा।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की स्वीकृति से 26 जुलाई 2014 को फ्लैट्स निर्माण के लिए हाउसिंग बोर्ड विभाग को अलॉट की गई थी। 10 मार्च, 2015 को भूमि का कब्जा भी दे दिया गया था। लेकिन शेड्यूल के अनुसार हाउसिंग बोर्ड किस्तों में नगर निगम में पैसे नहीं जमा करवा पाया और न ही निर्माण हो पाया। ऐसा होने से मौके पर गंदगी फैल गई। एक मई, 2018 को प्रस्ताव पास कर सरकार से अलॉटमेंट रद्द की गई। नवंबर, 2019 तक भूमि की एवज में दिए गए पैसों को लौटाने की बात तय हुई। अब हाउस की बैठक में निगम खुद वहां पर प्लॉट कटाने की प्लानिंग बना रहा था।
विज्ञापन

पार्षदों के पक्ष को देखते हुए शहर के 40 हजार परिवारों के लिए हांसी रोड पर फ्लैट काटने की बजाए वहां पर पार्क व सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। फ्लैट के लिए दूसरी जगह की तलाश की जाएगी। जल्द ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - निशांत कुमार यादव, डीसी एवं कमिश्नर नगर निगम करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें