अंबाला। एसएस लिटिल ऐंजल्स कॉन्वेंट स्कूल में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत जोश ए जुनून-अभिभावकों के संग एथलेटिक्स मीट का आयोजन हुआ। स्कूल प्रबंधन समिति का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को खेलों से जोड़ना और उनमें फिटनेस व खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, पूर्व डीएसओ संतोष धीमान ने किया। इसके बाद एरोबिक्स, वार्म-अप और मास पीटी ने सभी में ऊर्जा भर दी। प्रतियोगिताओं में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हॉकी रेस, कोन रेस, स्ट्रिंग बीड्स एवं विन रेस (नेकलेस) और रोमांचक रस्साकशी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हर तरफ जोश व जुनून की भावना साफ झलक रही थी। प्रधानाचार्या नीलिमा खांडेकर और मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने मुख्य अतिथि संतोष धीमान को स्मृति-चिह्न भेंटकर आभार जताया।