करनाल। स्कूल में अभिभावक मीटिंग के दौरान एक अभिभावक द्वारा प्रधानाचार्य और अध्यापकों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहिंद्र सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर को विद्यालय में टीचर-पेरेंटस मीट रखी गई थी। इस दौरान हांसी चौक निवासी एक व्यक्ति स्कूल में आया। पहले कक्षा इंचार्ज के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे धमकी दी। इसके बाद जब वह कक्षा महिला इंचार्ज उस आरोपी को प्रधानाचार्य के पास लेकर आई तो वहां भी उसने ऊंची आवाज में बात की और दुर्व्यवहार किया।