फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करनाल में कल से कागज रहित रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सरकार की घोषणा के एक सप्ताह बाद भी तहसीलों में पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू नहीं हो सकी। अब राजस्व विभाग का दावा है कि बुधवार से अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कागज रहित रजिस्ट्री की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि अब तक तहसील के कर्मचारियों के यूजरनेम और पासवर्ड तक नहीं आए हैं।
राजस्व विभाग के पोर्टल पर कागज रहित रजिस्ट्री के लिए पांच प्रतिशत से भी कम टोकन बुक हुए हैं। राजस्व विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 8 अक्तूबर के बाद कागज वाली रजिस्ट्री के टोकन बुक नहीं हो सकेंगे। अगर किसी ने बुक कराया भी होगा तो उसे रद्द माना जाएगा। रजिस्ट्री के लिए तहसील में सिर्फ बॉयोमेट्रिक और फोटो खिंचवाने के लिए आना होगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिले की आठ में से सात तहसीलों में पेपर वाली रजिस्ट्री की गई। करनाल की तहसील में 146 टोकन बुक हुए। इनमें से करीब 100 संपत्तियों का पंजीकरण हो पाया।

200 टोकन करा सकते हैं नि:शुल्क
राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले की आठ तहसीलों में से किसी भी तहसील में रजिस्ट्री करवाने के लिए प्रतिदिन किसी भी कार्यदिवस में 200 टोकन नि:शुल्क बुक कराए जा सकते हैं। आठ तहसीलों में रोजाना 1600 लोग अपनी संपत्तियों का नि:शुल्क टोकन लेकर पंजीकरण करवा सकते हैं। जिले की बल्ला, निगदू, निसिंग, असंध, घरौंडा, इंद्री, नीलोखेड़ी में 6 अक्तूबर के 24 से लेकर 60 टोकन तक बुक रहे। करनाल में 146 टोकन बुक थे। कागज रहित रजिस्ट्री के लिए 8 अक्तूबर को करनाल तहसील में महज पांच टोकन ही बुक हुए हैं। अन्य तहसीलों में इनकी संख्या शून्य है।
विज्ञापन


नई व्यवस्था से शुरुआत में लोगों को कुछ परेशानी आ सकती है। लेकिन कागज रहित रजिस्ट्री से पारदर्शिता आएगी। बिचौलियों का काम खत्म होगा। सरकार के इस फैसले से आम लोगों को राहत मिलेगी। -राजेश खुराना, नायब तहसीलदार, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें