फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पालिका ने रैंप तोड़े, विरोध में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। शहर की शास्त्री कॉलोनी में जलनिकासी की समस्या पर विवाद उच्च न्यायालय में पहुंच गया है। मंगलवार को शहर में मकानों के आगे बने रैंप नगरपालिका ने जेसीबी मशीन से तोड़ दिए। लोगों ने विरोध किया। नगर पालिका के कर्मचारियों से झड़प भी हुई। पुलिस ने उनको शांत कराया। कुछ कॉलोनीवासियों का आरोप है कि नगर पालिका ने बिना नोटिस दिए ही उनके रैंप तोड़ दिए।
विज्ञापन

सोमवार को नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा अधिकारियों ने भारी पुलिस बल और पीला पंजों के साथ कॉलोनी में पहुंचकर 12 से 15 घरों के बाहर बने रैंपों को तोड़ दिया। इस कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में भारी हंगामा हुआ। महंगे टाइल्स और पत्थरों से बने रैंप टूटते देख स्थानीय लोग भड़क गए। कई जगहों पर जेसीबी को रोकने की कोशिश की। आरोप लगाया कि नगरपालिका ने बिना नोटिस दिए जबरन उनके रैंप तोड़े हैं।


लोगों में रोष, पक्षपात का आरोप

कॉलोनीवासियों ने नगरपालिका पर पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना था कि साथ सटी भगतराम कॉलोनी में भी कई लोगों ने रैंप बना रखे हैं, लेकिन कार्रवाई केवल शास्त्री कॉलोनी में ही की गई। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के आधार पर रैंप तोड़ने की कार्रवाई की गई है। कॉलोनी के लोगों को पहले नोटिस जारी किए गए थे और केवल चिह्नित रैंपों को ही हटाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी और क्षेत्र से भी ऐसी शिकायत आती है, तो वहां भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें