फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आईटीआई की तीसरी मेधा सूची में 270 छात्रों ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए तीसरी मेधा सूची जारी हो गई है। अब दाखिले के लिए 26 जुलाई तक दस्तावेज की जांच होगी। 27 जुलाई तक फीस जमा हो सकेगी। तीसरी मेधा सूची जारी होने पर बाबू मूलचंद आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों में 270 छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

यदि इसके बाद कोई छात्र दाखिले के लिए आता है तो लड़कों को 500 रुपये व लड़कियों को 250 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला लेना होगा। जिन विद्यार्थियों का दूसरी मेधा सूची में नाम आया लेकिन वे फीस जमा नहीं करा सके थे उनको लेट फीस देनी होगी। ऐसे विद्यार्थियों की संबंधित आईटीआई से लगातार फोन के माध्यम से संदेश भेजे जा रहे हैं।
जिले की राजकीय आईटीआई में कुल 4,492 सीटें हैं। शहर की आईटीआई में 1,916 सीटें हैं। जिले की आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया के लिए सदस्यों की पांच कमेटियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन


तीसरी मेधा सूची में इन ट्रेडों में हुए दाखिले
ट्रेड का नाम

दाखिले की संख्या
इलैक्ट्रिशियन डूअल 10
कोपा एनसीवीटी

04
इलैक्ट्रिशियन एससीवीटी 03
इलैक्ट्रिशियन एनसीवीटी
09
फिटर

19
एचएसआई

04
एचएसआई डूअल 03
स्टेनो इंग्लिश

16
स्टेनो हिंदी

14
कैटरिंग

02
सीएचएनएन

13
कोपा एससीवीटी
06
डीएमसी

16
इलैक्ट्रॉनिक मोच
13
फूड प्रोडक्शन

05
मेकेनिस्ट

13
मेकेनिस्ट डीजल डूअल 16
मेकेनिस्ट ट्रैक्टर डूअल 01
एमएमवी

23
पेंटर जनरल

01
प्लंगर

14
पीपीओ

03
आरएसी

20
टीपीईएस

02
ट्रैक्टर मेकेनिस्ट
05
टर्नर

02
वैल्डर

20
वायरमैन डूअल
02
वायरमैन एनसीवीटी
10
वायरमैन एससीवीटी
01

आईटीआई में दाखिले के लिए तीसरी मेधा सूची जारी हो गई है। विद्यार्थी 28 जुलाई तक फीस जमा करवाकर प्रवेश ले सकेंगे। वहीं, संस्थान में ऑनलाइन फीस कराने का प्रावधान भी है। बाबू मूलचंद जैन औद्योगिक संस्थान की ओर से विद्यार्थियों के जॉब प्लेसमेंट के लिए लगातार रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें कई नामी प्राइवेट कंपनियां युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही हैं। इसके लिए युवाओं के साक्षात्कार लिए जाते हैं। - राकेश भाटिया, प्रिंसिपल, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें