फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान घोटाला : चार मिलर्स हैं अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Wed, 03 Dec 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिलेभर में हुए 20 करोड़ रुपये के धान घोटाले में कुल छह प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें चार में आठ राइस मिलर के नाम शामिल हैं। दो मिलर को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। दो मिलर को अग्रिम जमानत मिल चुकी है। चार मिलर पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


असंध में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी राइस मिलर शीशपाल और सुनील गोयल को गिरफ्तार कर चुकी है, दोनों को जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में आरोपी तरसेम पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इंद्री पुलिस थाना में दर्ज प्राथमिकी में शामिल एएस राइस मिले के दो संचालकों अशोक कुमार निवासी चौरा, डबकौली और संजय कुमार निवासी वार्ड-13, निरंकारी कॉलोनी इंद्री को अग्रिम जमानत मिल चुकी है। बुटाना थाना क्षेत्र के शेखपुरा खालसा गांव के यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह, साझेदार संतोष रानी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सदर थाना करनाल में बतान फूड्स राइस मिल सलारु के संचालक सतीश कुमार अभी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें