फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डकैती के लिए हथियार उपलब्ध कराने वालों तक पहुंचेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सुभाष काॅलोनी में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार मनोज पसरीचा के घर पर डकैती मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे लुधियाना निवासी मुख्यारोपी राजीव और उसके दोस्त अभिषेक को जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को सीआईए वन की टीम ने उन्हें अदालत में पेश किया था। इससे पहले तीन बदमाशों को पहले ही अदालत में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


अभी तक की पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी राजीव हथियार सप्लाई का भी काम करता था। फिलहाल पुलिस उन आरोपियों के पीछे लगी हुई है। जहां से यह बदमाश हथियार लेकर आए थे। पंजाब के पांचों बदमाशों ने 24 नवंबर की सुबह को सुभाष काॅलोनी निवासी मनोज पसरिचा के घर में घुसे थे। आरोपियों ने मनोज के बेटे के कंधे में गोली मार दी थी। जिसकी 4 दिसंबर को शादी होनी है। तीन बदमाशों पंजाब के लुधियाना के बहादुरगढ़ रोड शिवपुरी निवासी दीपक उर्फ हैरी, शिमलापुरी बरोटा रोड निवासी प्रिंस कुमार और अमृत पाल को तीन दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें