फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: धान खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसान हाईवे पर डटे, प्रशासन को साढ़े चार बजे तक का अल्टीमेटम

Mon, 04 Oct 2021 05:02 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)

सार

दोपहर एक बजे किसानों ने नेशनल हाईवे चंडीगढ़ दिल्ली को जाम कर दिया। आवागमन में आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नई अनाज मंडी के सामने किसानों ने जीटी रोड हाईवे बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
रोड पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में धान की खरीद शुरू नहीं होने के विरोध में करनाल अनाज मंडी में किसानों ने सुबह से ही मंडी गेट पर ताला लगाकर सभी रास्ते जाम कर दिए। दोपहर एक बजे किसानों ने नेशनल हाईवे चंडीगढ़ दिल्ली को भी जाम कर दिया। आवागमन में आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नई अनाज मंडी के सामने किसानों ने जीटी रोड हाईवे बंद कर दिया था। 

विज्ञापन


वहीं गेटपास नहीं कटने से नाराज किसानों ने धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अड़ाकर  करनाल यमुनानगर स्टेट हाईवे भी जाम कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन ने किसानों से बातचीत की। किसानों ने 23 और 24 स्तर की नमी पर धान की खरीद शुरू करने पर फैसला लेने के लिए प्रशासन को शाम साढ़े चार बजे तक का समय दिया है। प्रशासन की अपील पर ढाई बजे हाईवे खोल दिया गया।

यह भी पढ़ें - हरियाणा की बड़ी खबरें: किसानों ने जगह-जगह किए रोड जाम और सोनीपत में सड़क हादसे में छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा में किसानों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर तीन घंटे तक दिया धरना

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में हुई घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सिरसा में किसानों ने सुबह 10 बजे से एक बजे तक उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कालांवाली एसडीएम उदयवीर सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजा और आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। वहीं, लखीमपुर घटना में जान गवां चुके किसानों की आत्मा की शांति के लिए किसानों ने दो मिनट का मौन भी रखा। इस मौके पर भारतीय किसान ऐकता मंच, चढ़ूनी ग्रुप, हरियाणा किसान मंच और अन्य संगठनों के किसान भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें