फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर: 'पीएम ने बदला लिया है...',एयर स्ट्राइक पर बोलीं लेफ्टिनेंट की मां; विनय की पत्नी ने किया अनुरोध

Wed, 07 May 2025 04:29 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, करनाल

सार

भारत ने पाकिस्तान और पीओके में अलग-अलग जगहों पर एयर स्ट्राइक कर पहलगाम हमले का बदला लिया है। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात में भारतीय सेना की तरफ से कार्रवाई की गई जिसका नाम "ऑपरेशन सिंदूर" रखा गया। सेना की इस कार्रवाई पर पहलगाम हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के माता-पिता का बयान सामने आया है। डिटेल में पढ़ें खबर...    
विज्ञापन
आशा नरवाल, भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि " ये बहुत ही अच्छी बात है कि जो पीएम मोदी ने बदला लिया है मैं उनके साथ हूं, जनता और हमारा पूरा परिवार उनके साथ है। 
विज्ञापन


"पहलगाम हमले में मरे लोगों को मिली श्रद्धांजलि"

सेना के जवानों को मैं संदेश देना चाहती हूं कि वो आगे बढ़ते रहें और ऐसे ही बदला लेते रहें कि ऐसी घटना दोबारा न घटे। आज उन सभी को श्रद्धांजलि दी गई है, जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई है।
 

"ऑपरेशन सिंदूर से 26 परिवारों को मिला न्याय"

भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने एयर स्ट्राइक को लेकर कहा भारत सरकार ने सही कदम उठाया है। पाकिस्तान इस हमले को हमेशा याद रखेगा। इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर सही रखा गया है। इस कार्रवाई से सभी 26 परिवारों को न्याय मिला है जिन घरों के लाल चले गए उनका जीवन वापस नहीं आ सकता लेकिन इस तरह की कायराना हरकत करने की जरूरत ना करे इसलिए भारत सरकार ने ये कार्रवाई की है। 

विज्ञापन

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में की एयर स्ट्राइक  

पहलगाम हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक कर लिया है। हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान को भारत ने आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है।

भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने एयर स्ट्राइक को लेकर कहा भारत सरकार ने सही कदम उठाया है। पाकिस्तान इस हमले को हमेशा याद रखेंगे। इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर सही रखा गया है। इस कार्रवाई से सभी 26 परिवारों को न्याय मिलेगा भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।

बता दें कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, जो कोच्चि में तैनात थे, अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून के लिए पहलगाम गए थे। 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी, और 19 अप्रैल को करनाल में रिसेप्शन हुआ था। 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें विनय समेत 26 लोगों की जान चली गई। इस हमले के बाद पूरे देश के लोगों में आक्रोश था। 


 
विज्ञापन

मैं सरकार की शुक्रगुजार हूं- विनय नरवाल की पत्नी

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल बोलीं कि मेरे पति रक्षा बलों में थे और वह शांति की रक्षा करना चाहते थे, निर्दोष लोगों की जान बचाना चाहते थे। वह यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि इस देश में नफरत और आतंक न हो। मैं सरकार की शुक्रगुजार हूं, लेकिन मैं उनसे अनुरोध करती हूं कि इसे यहीं खत्म न करें। मैं चाहती हूं कि वे यह सुनिश्चित करें कि यह हमारे देश में आतंकवाद के अंत की शुरुआत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें