फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ओपन काउंसिलिंग शुरू, आज लगेगी वरीयता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिस विद्यार्थी का सूची में नाम आएगा वो जमा करा सकेंगे फीस, नए आवेदन के लिए भी खुला पोर्टल, कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले के दो चरण पूरे होने के बाद अब ओपन काउंसिलिंग का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार को जिले के कॉलेजों में प्रतीक्षा सूची में रहे विद्यार्थियों को कॉलेज में बुलाया गया। जिन विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई अब उनकी वरीयता सूची तैयार की जाएगी। जिसे बुधवार को कॉलेजों में लगाया जाएगा। इस सूची में जिस विद्यार्थी का नाम आएगा, उसे शाम तक फीस जमा कराकर अपना दाखिला लेना होगा।

कॉलेजों में जब तक सभी रिक्त सीटें नहीं भर जातीं तब तक इसी तरह रोजाना ओपन काउंसिलिंग होगी। प्रतीक्षा सूची में रहे विद्यार्थियों को दाखिला देने के बाद ओपन काउंसिलिंग में उन विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा, जिनका अभी तक किसी भी कॉलेज में नंबर नहीं पड़ा। इसके अलावा उन विद्यार्थियों को भी दाखिले का अवसर मिलेगा, जो अब तक आवेदन फार्म भरने से चूक गए थे। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से पोर्टल खोल दिया गया है। जिन विद्यार्थियों ने अब तक अपना फार्म नहीं भरा था, वे आवेदन फार्म भर सकते हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा का कहना है कि उम्मीद है विभाग की ओर से दो दिन में पोर्टल पर संशोधन के लिए विकल्प भी दिया जा सकता है। ताकि वे विद्यार्थी भी अपने फार्म में संशोधन कर सकें, जिनके पुराने भरे कोर्स विकल्प की सीट भर चुकी हैं।
विज्ञापन




58 प्रतिशत सीटें ही भरीं

दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया में जिले के 20 कॉलेजों में स्नातक की महज 58 प्रतिशत सीटें ही भर पाई हैं। जबकि 42 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं, जिन्हें कॉलेजों की ओर से ओपन काउंसिलिंग के तहत भरा जाएगा। जिले के 20 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जहां अब तक कुल 25 हजार से ज्यादा आवेदन फार्म आए हैं। जबकि जिले के कॉलेजों में 12793 सीटों पर दाखिला दिया जाना है और कक्षा 12वीं की परीक्षा 20701 विद्यार्थियों ने पास की है। शहर के छह प्रमुख कॉलेजों की स्थिति देखें तो 6225 सीटों में 3484 पर दाखिला हुआ और अभी 2621 सीटें रिक्त हैं।



यहां बिना लेट फीस 31 तक होंगे दाखिले

स्नातक प्रथम वर्ष के साथ-साथ निदेशालय ने स्नातक द्वितीय और अंतिम वर्ष के दाखिलों की प्रक्रिया भी चलाई हुई है। दाखिले के लिए प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी। इस अवधि तक विद्यार्थियों को बिना किसी लेट फीस के दाखिला ले सकते हैं। जबकि इसके बाद दाखिला लेने पर विद्यार्थियों को लेट फीस का भुगतान करना होगा। यहां एक अगस्त से लेकर सात अगस्त तक 100 रुपये और इसके बाद दाखिला लेने पर फीस के साथ 100 रुपये लेट फीस और इससे अलग प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन




कॉलेजों में सुबह 10 बजे वरीयता सूची जारी की जाएगी। उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों का ही सीटों की स्थिति के आधार पर नाम घोषित होगा। इसके बाद जितनी सीटें रिक्त बचेंगी, उन्हें अगले दिन होने वाली ओपन काउंसिलिंग में शामिल करेंगे।
- डॉ. सुभाष चंद्र, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें